
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। ढंडेरा नगर पंचायत के शिवाजी नगर निवासी सौरभ बिष्ट भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर नियुक्त हुए है। वह मूल रूप से चमोली जिले के कर्णप्रयाग तहसील के ग्राम ढमढ़मा (बरतोली) के मूल निवासी हैं। वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है जो सेना में अपनी सेवाएं देंगे।

अशोक नगर क्षेत्रोय विकास समिति के अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने बताया सौरभ बिष्ट ने भारतीय वायु सेना में फ्लांइग ऑफिसर बनकर गाँव और परिवार का नाम रोशन किया हैं। सेना परिवार से तालुक रखने वाले सौरभ बिष्ट (13 दिसम्बर) शनिवार को भारतीय वायु सेना अकादमी हैदराबाद में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय वायु सेना में अफसर बने हैं। उनका परिवार वर्तमान में रूडकी आदर्श शिवाजी नगर में रहता हैं।
उन्होंने बताया सौरभ बिष्ट के दादा स्व० जमन सिंह बिष्ट पिता बीरेन्द्र सिंह बिष्ट भी सेना में सेवा दे चुके हैं। सौरभ बिष्ट ने बताया कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा नोक्स स्कूल रूड़की कैन्ट में हुई उसके बाद 12वीं तक की शिक्षा आर्मी पब्लिक रकूल रुड़की में पूरी की।
बी एस सी (गणित ऑनर्स) की शिक्षा दून यूनिवर्सिटी (मौथरावाला) देहरादून से पूरी की। सीडीएस परीक्षा पास करने के बाद वर्ष 2024 में भारतीय वायु सेना एकेडमी हैदराबाद में ज्वाइन की। बताया हैं कि उनके पिता बीरेन्द्र सिंह बिष्ट 22 वीं गढ़वाल राइफल्स से सुबेदार मेजर / ऑनररी कैप्टन पद से सेना निवृत्त हुए।
उनकी माता चमेली देवी गृहिणी हैं। जबकि सौरभ बिष्ट की बड़ी बहन नीलम बिष्ट मिलट्री हॉस्पिटल ग्वालियर में मिलट्री नर्सिंग सर्विस में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies