News

महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने का आरोपी गिरफ्तार....

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::



मंगलौर। पुलिस ने आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है आरोपी के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज उसका चालान कर दिया है।


जानकारी के अनुसार रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के जैन स्तंभ तिराहे पर एक युवक खड़ा होकर आती-जाती महिलाओं व लड़कियों पर फब्तियां कस रहा है जिन्हें सुनकर महिलाएं व लड़कियां शर्म से सिर नीचे झुकाकर निकल रही है सूचना मिलने पर तुरंत पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने पाया कि युवक आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कस रहा है जिस पर पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि विशाल पुत्र लोकेंद्र निवासी आदर्श नगर रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies