News

20-11-2023 17:19:50

खेल महाकुंभ::लिब्बरहेड़ी की टीम ने झबीरन को हराकर जीता बॉलीबाल का मुकाबला....

7

दैनिक रुड़की (राजेश कुमार)::



नारसन। खेल महाकुंभ के तहत नारसन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

राजा महेंद्र प्रताप सिंह पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-19 मुकाबला हुए आयोजित खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल मुकाबला लिब्बरहेड़ी की टीम ने झबीरन की टीम को हराकर जीत लिया। लड़कियों की गोला फेक में काजल, प्राची व दीपांशी क्रमशः  पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। गोला फेक लड़कों में विशु प्रथम देव चौधरी द्वितीय अर्पण लोहान तीसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में वंशिका, प्राची व खुशी ने बाजी मारी 1500 मीटर दौड़ में गोविंद ने पहला स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर में भी गोविंद 200 मीटर में आईशा रहमान पहले स्थान पर रही। कबड्डी लड़कियों की थीथकी टीम ने खेड़ा जट को हराया।  प्रतियोगिता के समापन के मौके पर विजय खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय यूवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, कृष्णपाल सिंह, अनीता सिंह, नीटू सिंह, सुमित कुमार, विपुल कुमार, ज्ञानेश्वर, कपिल त्यागी, समीर व जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।




Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies