दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। करीब डेढ़ माह पूर्व हुई मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने पाल क्लीनिक के सहायक को गिरफ्तार कर लिया है। अभी चिकत्सक और उसकी पत्नी की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस मामले में क्लीनिक और घर की कुर्की की तैयारी में भी पुलिस लगी है।
सिविल लाइन्स कोतवाली को आकाशदीप एनक्लेव निवासी रचना त्यागी ने तहरीर देकर बताया था कि 10 अक्टूबर को पति लवेश त्यागी की कमर में दर्द की शिकायत हुई थी। पति को मोहनपुरा स्थित पाल मेडिकोज में उपचार के लिए ले जाया गया था। जहां डॉक्टर मनोज पाल ने इंजेक्शन लगाने की बात कही थी। इंजेक्शन लगने के बाद पति की तबीयत बिगड़ी और मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने डॉक्टर मनोज पाल, डॉ मनोज पाल की पत्नी और सहायक सेंकी के खिलाफ धारा 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद सही आरोपी लगातार फरार चल रहे थे वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि मरीज की मौत के मामले में क्लीनिक के सहायक सैंकी निवासी मोहनपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डॉक्टर मनोज पाल और उनकी पत्नी की तलाश जारी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, बारू सिंह चौहान, चंद्र मोहन सिंह, देवेंद्र पाल, अपर उप निरीक्षक पुष्कर सिंह चौहान, बालम सिंह राठौड़, हेड कांस्टेबल नूर अहमद, मनोहर भंडारी, इसरार और सीआईयू से हेड कांस्टेबल अशोक और प्रदीप भंडारी शामिल रहे
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies