News

20-11-2023 20:11:55

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के प्रयास में जुटे विभिन्न विभागों के अधिकारी-ब्लैक स्पॉट किए चिन्हित.....

1

दैनिक रुड़की (राजेश कुमार)::



नारसन। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को परिवहन विभाग एव यातायात प्रशासन ने बॉर्डर पर हाईवे पर एक्सीडेंट प्रोन एरिया चिन्हित किए। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन और यायतात विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नारसन बॉर्डर से रुड़की तक दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। कुछ स्थानों पर लोक निर्माण विभाग का सहयोग लेकर कार्य किया जाएगा।




राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ स्थानों पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। सर्दी के मौसम में कोहरा आदि आने के कारण यह दुर्घटनाएं और भी बढ़ जाती हैं। इन स्थानो पर सोमवार को परिवहन विभाग और यातायात प्रशासन की संयुक्त टीम ने नारसन बॉर्डर से लेकर हाइवे का निरीक्षण किया। इस दौरान दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर एनएचएआई के कर्मचारियों को इस और कार्य किए जाने के निर्देश दिए। सोमवार की देर शाम तक सभी अधिकारी एक्सीडेंट प्रोन जोन एरिया को तलाशने में लगे रहे। इस दौरान परिवहन विभाग के उप आयुक्त राजीव मेहरा,एसपी ट्रैफिक अजय गणपति,ट्रैफिक इंस्पेक्टर रुड़की अखिलेश कुमार नारसन चौकी इंचार्ज नवीन चौहान ,कांस्टेबल पंकज ,अरविंद कुमार, दीपक आदि लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies