दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। सिखों के पहले गुरु नानक देव की 554वी जयंती के प्रकाश पर्व पर भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान रागी जत्थे का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। इसके बाद रामनगर स्थित श्री कलगिधर गुरुद्वारे से फूलों से सजी पालकी पर कीर्तन यात्रा शुरू हुई जो कि शहर के रामनगर चौक बीएसएम तिराहा, चंद्रपुरी,दुर्गा चौक, बीटी गंज, मैन बाजार, सिविल लाइन से होते हुए गुरुद्वारा श्री सत्संग सभा सिविल लाइन पहुंची। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर कीर्तन का भव्य स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। कीर्तन में गतका पार्टी के द्वारा किए गए हैरतअंगेज करतबों ने सभी को चकित कर दिया। कार्यक्रम में गुरुद्वारा सुखधाम, गुरुद्वारा नेहरू स्टेडियम, गुरुद्वारा जादूगर रोड सिविल लाइन, गुरुद्वारा कृष्णा नगर व गुरुद्वारा सिंघ सभा लाल कुर्ती ने सहयोग दिया।
इस दौरान सरदार अमरजीत सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार प्रितपाल सिंह,सरदार विनायक सिंह,सरदार रविंद्र सिंह,सरदार कमलजीत सिंह, सरदार गुरदीप सिंह,सरदार हरविंदर सिंह, सरदार संतोष सिंह,सरदार वीरेंद्र सिंह, सरदार जसप्रीत सिंह, सरदार नरेंद्र सिंह,सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार तेजिंदर सिंह,सरदार जसप्रीत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार हरवीर सिंह, सरदार बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
जगह-जगह किया गया स्वागत....
नगर कीर्तन के चावमंडी पहुंचने पर गुरु नानक सत्संग सभा के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर चावमंडी के सिक्ख और पंजाबी समुदाय के लोगों ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस अवसर पर सरदार तरनदीप सिंह ने कहा कि इस नगर कीर्तन के माध्यम से हम मिलकर गुरु नानक देव के उपदेशों को याद करते हैं उत्तरांचल पंजाबी महासभा की महानगर महिला अध्यक्षा पूजा नंदा ने कहा कि आज के दिन हम सब गुरु नानक देव जी के उपदेशों के अनुसार सिखाए गए मार्गो पर चलने का संकल्प लेते हैं। सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज के दिन हमें एक दूसरे के साथ मिलकर सुख में और समृद्धि भरा समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए। नगर कीर्तन में पांच प्यारों को सभी ने सरोपा पहनाकर सम्मानित किया, एवं मिष्ठान का भोग लगाया।
स्वागत करने वाले में विक्की साईं, किरन ग्रोवर,अमित साईं, सरदार सतनाम सिंह, मंगत सिंह, जसबीर सिंह, गुरचरण सिंह, अमरजीत सिंह, सतवीर सिंह , जीत कौर, जोगेंद्र बेदी आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर में विभिन्न स्थानों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies