दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। यदि आप अपने लिए कोई नई नौकरी तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी कोशिश सफल हो सकती है। छात्रों की बात करें तो छात्रों को अपनी पढ़ाई के लिए कम मेहनत करने से ही सफलता मिलने की आसार नजर आ रहे हैं। आपका मन पढ़ाई में लगा रहेगा और आपको सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पेट से संबंधित कोई समस्या थोड़ा परेशान कर सकती है।
वृष::आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कार्य क्षेत्र में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों के साथ में कोई आपसी मतभेद हो सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक परेशान रहेगा। आपके परिवार में आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। जिससे आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके घर के सदस्य बहुत ही खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई के लिए घर मे ही अच्छा माहौल मिल सकता है।
मिथुन::आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। आपको अपनी नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन आप दूर की यात्रा पर जा रहे हैं तो टाल दे नहीं तो आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। पार्टनरशिप में कोई व्यापार चलाते हैं तो आप अपने पार्टनर से केवल व्यापार का ही मेलजोल रखे। घरेलू मेलजोल ना रखें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है।
कर्क::आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। मन भी बहुत खुश रहेगा। व्यापार में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार में कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं रहेगा जिससे आपको परेशानी हो सकती हैं। परिवार में अपनों से आपका मतभेद हो सकता है। परंतु आप हर प्रकार के मतभेद को दूर करने की कोशिश करें। आंखों से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकते हैं।
सिंह::आज का दिन अच्छा रहेगा। बेरोजगारों को नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। जिससे आप बहुत अधिक खुश रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। व्यापार में अपने परिवार के सदस्यों एवं दोस्तों से मदद ले सकते हैं। जिससे आपका व्यवसाय और अधिक उन्नति करेगा। पत्नी व बच्चों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
कन्या::आज का दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष की ओर से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपका मन अधिक प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आपके अधिकारी भी आपसे संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को आज अपने जीवन में सफल होने के लिए कोई नया अच्छा मार्गदर्शक मिल सकता है।
तुला::आज का दिन थोड़ा सेहत को लेकर परेशानी वाला हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह ले अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है। यदि आप यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो टाल दे नहीं तो आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में आपको आर्थिक नुकसान की संभावना बन सकती है। परंतु आप अपनी सोच से इस परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं।
वृश्चिक::आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आज आप जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने के योग बन रहे हैं। समस्या होने पर डॉक्टर के पास अवश्य जाएं अन्यथा, बाद में बीमारी बढ़ सकती है। व्यापार में आप कोई नया और बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपका व्यापार और अधिक उन्नति करेगा। वाहन चलाने में थोड़ी सी सावधानी बरते। आपसे कोई एक्सीडेंट इत्यादि हो सकता है जिसके कारण आपको शारीरिक चोट भी लग सकती है।
धनु::आज आपको अपने व्यवसाय के चलते यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपको विदेश से प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपका व्यवसाय और अधिक उन्नति करेगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपको और अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो पार्टनरशिप में आपको कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। जो आपके लिए बहुत अधिक लाभकारी रहेगा। स्थिति में सुधार होगा जिसके कारण आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। आपके परिवार में विवाद की स्थिति हो सकती है। परंतु आप अपने आप को हर प्रकार के व्यवहार से दूर रखें।अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
मकर::आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आप अच्छे से डॉक्टर को दिखा कर अपनी दवाइयां खाएं। आपकी सेहत में जल्दी ही आराम पड़ेगा। आपके परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरते दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं और आपके कारण आपके साथी को भी चोट लग सकती है।व्यापार में यदि पार्टनरशिप करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल भी किसी प्रकार की कोई पार्टनरशिप ना करें नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है।आपके व्यवसाय में नुकसान हो सकता है।
कुंभ::आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी बरते आपको चोट लग सकती है। यदि आप कहीं बाहर घूमने के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं तो, आप ऊंचाइयों से थोड़ा सा दूर रहे। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आपके परिवार में आपका आपके जीवन साथी के साथ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आपकी समस्याएं और अधिक बढ़ सकती हैं।
मीन::आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने माता-पिता को भी अपने साथ लेकर जा सकते हैं। उन्हें बहुत अच्छा लगेगा। व्यापार में किसी बड़ी योजना पर आप कार्य कर सकते हैं। आपका व्यापार अधिक उन्नति करेगा जिसमें आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आपका आपके परिवार के सदस्यों के साथ में बहुत अच्छा समय मिल सकता है तथा आपकी मुलाकात आपके किसी पुराने मित्र से हो सकती है। आपका मन आपकी प्रॉपर्टी और जमीन जायदाद को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकता है।ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री
संपर्क सूत्र : 8077617228
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies