
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। जिले के अलग अलग थानों में कुल 62 अपराधियों के ख़िलाफ़ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कई गिरोहों के सरगना समेत सभी सदस्य पुलिस की रडार पर जिनकी कुंडली खगाली जा रही है।


एसएसपी हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में नए साल के अवसर पर कानून-व्यवस्था को सख्त बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वाले आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरिद्वार पुलिस ने कुल 62 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
जनपद में अन्य आरोपियों की कुंडली खाली जा रही है जनपद हरिद्वार के थानों/कोतवाली द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत श्यामपुर थाने में तीन,कनखल में छह,ज्वालापुर दो, रानीपुर चार,सिड़कुल पांच,बहादराबाद सात कलियर एक, रुड़की कोतवाली तीन,गंगनहर कोतवाली तीनपथरी कोतवाली पांच,लक्सर सात,मंगलौर आठ,भगवानपुर छह और बुग्गावाला में दो अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies