दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। रुड़की में गुरुनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व विभिन्न गुरुद्वारों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां एक और गुरुग्रंथ साहिब का पाठ किया गया वहीं अन्य प्रदेशों से आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन की प्रस्तुति देकर संगत को निहाल किया।
सोमवार को गुरुपर्व के अवसर पर रुड़की के गुरुद्वारा सत्संग सभा सिविल लाइंस में दो दिनों से शुरू हुए अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत कीर्तन दीवान सजाए गए। जिसमें हुजूरी रागी जत्था गुरदयाल सिंह एवं जालंधर से आए अवतार सिंह के जत्थे ने गुरुवाणी कीर्तन एवं गुरु इतिहास द्वारा संगत को निहाल किया। इसके साथ ही गुरु नानक देव द्वारा बताएं गए सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कीर्तन के बाद लंगर में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। विधायक प्रदीप बत्रा ने भी दरबार में मत्था टेका और फिर लंगर में अपनी सेवा दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार बलबीर सिंह चंधोक, हरमीत सिंह दुआ, अजीत सिंह शेट्टी कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही बीटी गंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव के 554वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान शबद कीर्तन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। वक्ताओं ने कहा कि गुरुनानक देव ने जात-पात, ऊंच नीच जैसे बुराई से समाज को दूर किया। दरबार में मत्था टेकने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचने लगे थे। रागी जत्थों की ओर से शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम अखंड पाठ साहिब का भोग लगाया गया। इसके बाद लोकल रागी जत्थे एवं पंजाब से रागी जत्थे ने संगतों को निहाल किया। इसके बाद दोपहर को गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। कार्यक्रम में प्रधान सरदार अमरजीत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह ,सरदार सतवीर सिंह ,सरदार मंजीत सिंह, सरदार कुलवंत खन्ना, सरदार सतपाल खन्ना,इसके साथ ही रामनगर स्थित गुरुद्वारा कलगीधर, नेहरू स्टेडियम के समीप स्थित गुरुद्वारे में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रक्तदान शिविर लगाया....
रुड़की। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा और स्वराज फाउंडेशन द्वारा गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा बीटी गंज रुड़की में एक मेडिकल जांच शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप बत्रा और सचिन गुप्ता द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी पूजा गुप्ता ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम के लिए पूजा नंदा की सभी के द्वारा सराहना की गई। इस अवसर पर सरदार सतीश सिंह, अंजलि, रणजीत सिंह रोमी, सरदार गुरजोत सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, पूजा नंदा, पंकज नंदा,अनिल पाराशर, डॉ देवेश शर्मा, डॉक्टर अखिल सैनी, न्यूरो फिजियोथैरेपिस्ट डाक्टर देशराज, शांतनु,टीनू सैनी, सुमीत, सरफाज, विकास पाठक, नितीन, धीर सिंह, अनुराग त्यागी, अंकित कालरा, कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, सरदार बंटी खन्ना, टोनी गंगा भक्त,किरण ग्रोवर ,किरण आहूजा, आकांक्षा, जसप्रीत कौर, भवनीत कौर, सरदार सिकंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies