News

1/3/2026 2:35:54 PM

खंजरपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़-आमजन को समय पर अच्छा उपचार दिलाना प्राथमिकता : सचिन


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। संस्था सेवा परमो धर्म की ओर से शनिवार को खंजरपुर में निशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सौ से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और परामर्श दिया गया। संस्था सेवा परमो धर्म के मुख्य संरक्षक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता और कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के चिकित्सकों ने बीपी, शुगर, लीवर, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड एवं दांतों आदि की जांच की गई। इसके अलावा हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी एवं सामान्य रोग विशेषज्ञों ने भी अपनी सेवाएं दी। जांच के बाद चिकित्सकों की ओर से मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। साथ ही दवाई वितरित की गई। सुबह से ही शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। इस अवसर पर शिविर संयोजक कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि आमजन को समय पर अच्छा उपचार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इसे लेकर लगातार उनकी ओर से स्वास्थ्य एवं जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी पूजा गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य सबसे पहले है। जिंदगी की भागदौड़ में आज अधिकतर व्यक्ति सही तरीके से अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। कई लोग आर्थिक स्थिति के कारण सही से और समय पर उपचार नहीं करा पाते हैं, जिसे देखते हुए उनकी और उनके पति सचिन गुप्ता की ओर से क्षेत्र में निरंतर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस के रुड़की विधानसभा प्रभारी रूप चौधरी, जतिन हांडा ने कहा कि सचिन गुप्ता, पूजा गुप्ता की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य और जांच शिविर के रूप में सेवा का सबसे बड़ा कार्य किया जा रहा है। शिविर में सेवा दे रहे नवीन गुलाटी ने बताया कि शिविर में सभी मरीजों को जांच कर उचित परामर्श दिया गया है। इस अवसर पर हेमेंद्र चौधरी, जावेद तारिक, पंकज सोनकर, सलमान बीएलए, सलमान खंजरपुर, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies