दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। नगर के प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां का लंबी बीमारी के चलते देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और स्थानीय जनमानस में शोक की लहर दौड़ गई है। राव शाहनवाज खां ने करीब पैंतालिस वर्षों से अधिक के पत्रकारिता जीवन में कई समाचार पत्रों में कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई। 
राव शाहनवाज खां जी के निधन पर पत्रकारों से लेकर आमजन में शोक की लहर है। प्रेस क्लब रुड़की समिति रजिस्टर्ड के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि "राव शाहनवाज खां जी का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उन्होंने वर्षों तक अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वह न केवल एक अनुभवी पत्रकार थे, बल्कि नवागत पत्रकारों के लिए एक कुशल मार्गदर्शक भी थे।
हम सब इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सैनी भी राव शाहनवाज खां के निधन को एक युग का अंत बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने लंबे समय तक उनके साथ कार्य कर पत्रकारिता को बारीकी से समझा ।शाहनवाज जी ने अपनी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता से रुड़की क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। नगर के अन्य पत्रकारों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies