
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा,रुड़कीं के प्रथम परिवार मिलन समारोह समाज की मजबूती पर चर्चा हुई। इसके साथ ही युवा पीढ़ी को समाज की संस्कृति और परम्परा से जोड़ने के लिए कार्य करने का आह्वान वक्ताओं ने किया। 
राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर अनीता अग्रवाल,पदेन सदस्य ललित मोहन अग्रवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ।
मुख्य अतिथि मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने अपने संबोधन मे समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की परम्परा और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता राजेश चंद्रा ने अपने सम्बोधन मे संगठन और संगठन शक्ति के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
मेयर प्रतिनधि और सभा के पदेन सदस्य ललित मोहन अग्रवाल ने समस्त वैश्य समाज से महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों का अनुकरण करते समाज सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष योगेश गोयल ने कहा कि सभा महाराजा जी के एक ईंट एक सिक्का के दर्शन का अनुपालन करते हुए समाज के उस वर्ग को मुख्य धारा मे लाने का प्रयास करेगी जो परिस्थिति वश मुख्य धारा से अलग हो गए है।
समारोह का संचालन करते हुए अशोक गुप्ता ने बताया कि सभा अपने अग्रवंश संस्थापक महाराजा अग्रसेन जी दुआरा स्थापित सहयोग एवं सामजंस्य दुआरा संस्कारित सेवा के आदर्शों का पालन करते हुए समाज सेवा के कार्यो को करने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह मे आईवीएफ रुड़कीं महानगर अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा और नगर निगम पार्षद एवं आईवीएफ रुड़कीं महानगर उपाध्यक्ष राजन गोयल का स्वागत किया गया। 
कार्यक्रम में महासचिव संदीप अग्रवाल, राखी चंद्रा,पूनम चंद्रा,सीमा वैश्य,राजेश गोयल,अनिल महेश्वरि, विनीत गोयल,राजीव गुप्ता,घनश्याम मित्तल,अजय गर्ग,राकेश सिंघल,रजनीश गोयल आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies