News

1/19/2026 9:54:31 PM

कार में आग लगने से अफरातफरी-फायर ब्रिगेड ने पाया काबू...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। राजेंद्र नगर में एक कार में आग लगने से अफरातफरी मच गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

शाम करीब पांच बजे फायर स्टेशन रुड़की को सूचना प्राप्त हुई। जिसमें बताया गया था कि राजेंद्र नगर कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में एक स्कोडा कार में आग लगी है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय व्यक्तियों के सहयोग से फायर एक्सटिंग्विशर व पानी डालकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं आग को फैलने से भी रोका आग डीजल टैंक की ओर बढ़ने से रोका आग से कार का अगला भाग वायरिंग आदि सामान जल गया। अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है कार स्वामी नवीन पुत्र रणजीत सिंह निवासी राजेंद्र नगर द्वारा बताया कि बोनट में अचानक शाट सर्किट होने से आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की टीम मे लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा,चालक नरेंद्र सिंह तोमर, फायरमैन जगवीर सिंह फायरमैन सुनील कुमार बंदोलिया शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies