
दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर। बीआरसी नारसन मंगलौर परिसर में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी शाने करीम सिद्दीकी ने किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है और प्रत्येक छात्र को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। विज्ञान के बिना आधुनिक जीवन की कल्पना संभव नहीं है।प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का दायित्व बीआरपी जगमोहन राणा ने कुशलतापूर्वक निभाया।जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय न. 03 मंगलौर की नाजिया व समरीन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडलाना के लाईक व रिहान द्वितीय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय बस्वाखेड़ी के आर्यन व विनीत तृतीय स्थान पर रहे।माध्यमिक वर्ग में हाई स्कूल किला मंगलौर के अलिश व कन्हैया ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हाई स्कूल बस्वाखेड़ी के दिशु व निखिल द्वितीय तथा राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानक चौक के निखिल व अदीब तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में वसीम अहमद, आदर्श वीर भारद्वाज, अरुण कुमार, आलोक सिंह, नेहा परवीन, अब्दुल कादिर, मीनाक्षी, अमिता सैनी, विशाल, पूनम सिंह, सुलोचना वर्मा, चंद्रशेखर, अनिल कुमार, नरेश भंडारी, डोली सैनी, वफा रानी सहित अनेक शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies