
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद पी.जी. कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन का आरंभ योगाचार्य दिनेश धीमन के योगाभ्यास सत्र से हुआ। उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता नगर निगम से श्री विस्तार जी ने 'प्रधानमंत्री आवास योजना' और 'स्वनिधि योजना' की जानकारी देते हुए बताया कि आवास हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना चौहान ने मुंशी प्रेमचंद के साहित्य के माध्यम से गरीबी की चुनौतियों को रेखांकित किया और छात्राओं को सरकारी योजनाओं (सुकन्या समृद्धि, उज्ज्वला आदि) का दूत बनने का आह्वान किया।
शिविर के अंतिम चरण में छात्राओं ने गांव में जन-जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने घर-घर जाकर 'एक्सपायरी डेट' की दवाइयों का सर्वे किया, उन्हें नष्ट कराया और ग्रामीणों को खराब दवाइयों के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। इस अवसर पर नगर निगम से वजीर अहमद एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies