दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। थाना क्षेत्र में बुधवार रात मोबाइल पर बात कर रहे एक युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीड़ित सारिक निवासी मंगलौर ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह पुरानी गंगनहर पुल से पैदल कलियर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह अपने आईफोन से फोन पर बात कर रहा था। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और अचानक झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और आरोपी नए पुल से होते हुए कांवड़ पटरी के रास्ते रुड़की की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies