News

1/23/2026 12:49:09 PM

कीचड़ और गड्ढों ने बढ़ाई जायरीनों की मुसीबत-दरगाह प्रशासन बेपरवाह-टूटी सड़कों पर भरा बारिश का पानी, जायरीनों की राह बनी मुश्किल...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर।हल्की बूंदाबांदी ने दरगाह साबिर पाक के बाजारों की पोल खोल दी है। शुक्रवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते दरगाह क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में भारी कीचड़ फैल गया, जिससे जायरीनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


पिरान कलियर में नोचंदी जुमेरात के अवसर पर बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे हुए थे। जुमे की नमाज़ अदा करने के बाद अधिकतर जायरीन अपने-अपने घरों की ओर लौटते हैं।लेकिन बारिश के कारण बाजारों में कीचड़ फैलने से उनकी आवाजाही प्रभावित हो गई। जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।कीचड़ और बदहाल सड़कों के चलते जायरीन बाजारों में खरीदारी करने से कतराते नजर आए। कई जायरीन नमाज़ के बाद बाजार में रुकने के बजाय वापसी का इंतजार करते दिखाई दिए, जिसका सीधा असर स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ा।दरगाह क्षेत्र के पहाड़ी गेट, फव्वारा चौक सहित अन्य प्रमुख बाजारों की सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे बारिश में और भी खतरनाक हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद दरगाह प्रशासन द्वारा सड़कों की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।स्थानीय दुकानदारों और जायरीनों ने दरगाह प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए, ताकि आने वाले दिनों में जायरीनों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies