
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर रामनगर स्थित ट्विंकलिंग स्टार पब्लिक स्कूल में हवन-यज्ञ एवं माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और प्रबंधन समिति ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर माँ शारदे का आशीर्वाद लिया।


हवन-यज्ञ का संचालन पंडिट मनोज सेमवाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। मंत्रों की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा और आरती के उपरांत सभी को बसंत के प्रतीक स्वरूप पीले रंग की बर्फ़ी एवं पीली खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका मेहंदीरत्ता ने कहा, "बसंत पंचमी ज्ञान, कला और संस्कारों का पर्व है। माँ सरस्वती की आराधना से बच्चों में विद्या, विवेक और सृजनात्मकता का विकास होता है। ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और समृद्ध परंपराओं से जोड़ना है।"

वहीं, विद्यालय के प्रबंधक संजीव मेहंदीरत्ता ने अपने संबोधन में कहा, "हमारा उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासतों का महत्व समझाना भी है। सामूहिक रूप से त्योहार मनाने से बच्चों में सकारात्मक सोच और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है।"
इस पावन अवसर पर विद्यालय की चेयरमैन मीना मेहंदीरत्ता एवं जगदीश लाल मेहंदीरत्ता ने भी आहुति दी और बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में भव्य, रिंकी जोशी, दीपिका, आयशा, एकता, सोनिया अरोड़ा, कोमल घोसला, सोनिया यादव, स्वाति बिरला, राधिका सरोवर, सोनिया लखानी, तानिया कोहली, सिद्धि, यशोदा, परवीन, पिंकी, कमल आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
हवन में मुख्य रूप से भूमि, तन्मय, आरव, चिराग, चैतन्य, शौर्य, श्लोक, अबूजर, अव्यय, दिवशी, भूविका, दर्शित, अध्ययनश, अद्विका, धैर्य, फरहान, रूद्र, विवान सिंह, कुशाग्र और रचित सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies