News

29-11-2023 19:19:51

अभिनव कुमार होंगे उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक-एक दिसंबर को संभालेंगे कार्यभार.....

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):


रुड़की। अभिनव कुमार और पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड का पदभार संभालेंगे। वर्तमान डीजीपी के सेवानिवृत होने के बाद अब उन्हें अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 


उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार 30 नवंबर को अधिवृष्टा आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत हो जाएंगे उनके स्थान पर अपर पुलिस महानिदेशक अभीसूचना एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिनव कुमार को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार अग्रिम आदेशों तक दिया गया है। अभिनव कुमार 1996 बैच के आईपीएस अफसर है और तेज तर्रार अधिकारियों में गिने जाते हैं और सीएम के खास अधिकारियों में हैं। आईपीएस दीपम सेठ व पीवीके प्रसाद का नाम पुलिस महानिदेशक के लिए सुना जा रहा था लेकिन उन्हें पीछे छोड़ते हुए 53 साल के अभिनव कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। वह 1 दिसंबर को कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही खुफिया विभाग के चीफ भी बने रहेंगे। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने के आदेश जारी किए हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies