News

1/24/2026 5:17:36 PM

महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ-स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है : अलका


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र महाविद्यालय महाविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ  24जनवरी 2026 को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में उत्साहपूर्वक किया गया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कोच याकूब खान, प्रियंका प्रजापति एवं नगमा के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में100, 200 व 400 मीटर दौड़, रिले रेस, शॉटपुट एवं डिस्कस थ्रो से की गई। इसके बाद स्लो साइकिलिंग, खो-खो एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इससे पूर्व महाविद्यालय में इंडोर गेम्स बैडमिंटन, मुर्गा झपट, शतरंज, कैरम बोर्ड, लूडो एवं डॉट बोर्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं डॉ. अलका आर्य, अंजलि प्रसाद, डॉ. असमां सिद्दीकी एवं डॉ. रुचि सिंह के निर्देशन में संपन्न हुईं।

उद्घाटन अवसर पर प्रबंध समिति के सचिव सौरभ भूषण ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं राष्ट्रीय, राज्य एवं जनपद स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन कर रही हैं।

प्रमुख परिणाम

चैंपियन ट्रॉफी— ग्रेसी (बी.ए.)

100 व 200 मीटर— ग्रेसी प्रथम

400 मीटर— पूजा देवी प्रथम

शॉटपुट— ग्रेसी प्रथम

डिस्कस थ्रो— सना प्रथम

स्लो साइकिलिंग— सना प्रथम

बैडमिंटन— सना प्रथम

रिले रेस-ग्रेसी, शगुल, सोफिया, साहिबा विजेता

इसके अतिरिक्त मुर्गा झपट, खो-खो, कबड्डी एवं रस्साकशी की प्रतियोगिताएं भी सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies