News

1/26/2026 7:27:16 AM

आज 26 जनवरी दिन सोमवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जल्दबाजूी में कोई भी फैसला ना लें। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। संतान को तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष::आज का दिन थोड़ा उथल-पुथल वाला रहेगा। आज संभलकर काम करें। ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में लड़ाई-झगड़े हो सकते है। प्रेम जीवन में छोटी-मोटी बहस हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। 

 


मिथुन::आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में तरक्की प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी रहने वाली है। जमीन, घर व वाहन की खरीदारी संभव है। धन लाभ के मजबूत योग हैं, निवेश के लिए अच्छा दिन है। 

 

कर्क::आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत पहले से अच्छी होगी। अभी निवेश करने से बचें। व्यापारियों के लिए समय ठीक रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुछ लोगों को प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की मंजूरी मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव से बचें।

 

सिंह::आज के दिन सोच-समझकर चलना होगा। पर्सनल व प्रोफेशनल तौर पर तरक्की मिलेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। भाग्य साथ देगा। किसी अटके हुए काम में सफलता मिल सकती है। लग्जरी चीजों की खरीदारी से बचें। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। प्रेम में रोमांस बढ़ेगा। 

 

कन्या::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ज्यादा खर्चा मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। शारीरिक रूप से दिन मुश्किल-भरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य पर नजर रखें। व्यापार अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाएं, परिवार से सहयोग मिलेगा। 

 

तुला::आज का दिन थोड़ा परेशामी-भरा हो सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। सेहत पहले से अच्छी होगी। राजनीतिक लाभ व सरकारी तंत्र से सहयोग मिल सकता है। अपनी धन खर्च करने की आदत पर नजर रखें। करियर में तरक्की होगी। प्रेम में मधुरता बनी रहेगी।

 

वृश्चिक::आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। बिना सोचे-समझें निवेश ना करें। 

धनु::आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक कार्बयों में मन लगेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। धन व सेहत आपके पक्ष में रहेंगे। 

मकर::आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। परिवार संग यात्रा के योग हैं। व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत पर नजर रखें। प्रेम में स्थिरता बनी रहेगी। 

 

कुंभ::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

मीन::आज का दिन सामान्य रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। भाई-बहन को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लेकिन धन बचत पर आपको फोकस करना चाहिए।  प्रेम जीवन में पार्टनर का साथ मिलेगा। संतान पक्ष भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies