
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी डोबाल ने मातहतों से संवाद करते हुए उनकी कुशल-क्षेम जानी और व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं की जानकारी ली।
एसएसपी डोबाल ने जवानों द्वारा बताई गई कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जवानों की समस्याओं का समय पर समाधान करना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे कार्यक्षमता और मनोबल दोनों में वृद्धि होती है।
सम्मेलन के समापन अवसर पर ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य, जनसेवा तथा जटिल अपराधों के सफल अनावरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले 36 पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्मिकों में 05 महिला पुलिस/होमगार्ड कर्मी भी शामिल रहीं। सभी को दिसंबर 2025 के “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” से नवाजा गया।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सम्मानित जवानों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कर्मी पुलिस विभाग की रीढ़ हैं और इनके कार्य अन्य जवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
दिसंबर 2025 : ‘पुलिस मैन ऑफ द मंथ’ से सम्मानित कार्मिक
कोतवाली नगर से राहुल धनिक, थाना श्यामपुर से विनीत कुमार, थाना कनखल से संजू सैनी, कोतवाली ज्वालापुर से होमगार्ड शायरा बानो, थाना बहादराबाद से महिला कांस्टेबल नेहा डुकलान, कोतवाली रानीपुर से दीप गौड़, थाना सिड़कुल से देवेंद्र तोमर व संजय तोमर,
कोतवाली रुड़की से गुलबहार, कोतवाली गंगनहर से फुल्लो राय व सुबोध चौधरी, थाना कलियर से सूरज नेगी व सोनू कुमार, कोतवाली लक्सर से नवीन चन्द, थाना पथरी से मुकेश राणा, थाना खानपुर से त्रेपन सिंह, कोतवाली मंगलौर से ललिता व विनोद, थाना झबरेड़ा से जय सिंह राणा, थाना भगवानपुर से अजय चन्देल, थाना बुग्गावाला से देवेंद्र सिंह सहित विभिन्न इकाइयों के अन्य कर्मी शामिल रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies