
दैनिक रुड़की (इकराम अली):::
पिरान कलियर। क्षेत्र के ग्राम बेलडा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड रोमा सैनी के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा उत्तराखंड रोमा सैनी एवं खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल दत्त द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर रोमा सैनी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रक्तदान को प्रोत्साहित करना है। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच, नेत्र जांच, महिलाओं से संबंधित रोगों की जांच एवं परामर्श के साथ-साथ रक्तदान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
शिविर में जया मैक्सवेल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बहादराबाद की डॉक्टर नेहा ने प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल की जानकारी दी, जबकि डॉक्टर आमिर ने कुपोषण एवं एनीमिया विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। शिविर का लाभ कुल 585 ग्रामीणों ने उठाया तथा 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर प्रिया, डॉक्टर नेहा, डॉक्टर आमिर, डॉक्टर कुलदीप, डॉक्टर राधा, डॉक्टर सना सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, सुशील त्यागी, प्रमोद चौधरी, शिव कुमार, सतेंद्र, अरविंद, ग्राम प्रधान सचिन कुमार, गीता, रजिंद्र कौर, कविता, शबाना सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies