
दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर। कस्बा मंगलौर में एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली मंगलौर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता पर अरुण कश्यप पुत्र कन्नू कश्यप निवासी मोहल्ला मानक चौक, मंगलौर ने जान से मारने की नीयत से गले पर चाकू से वार किया। गंभीर हमले के बाद पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के संबंध में कोतवाली मंगलौर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक मंगलौर को दिए।

निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी अरुण कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में निरीक्षक बलबीर सिंह,कांस्टेबल उत्तम और कांस्टेबल मोहन शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies