
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने हज हाउस सभागार में दरगाह कर्मचारियों व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दरगाह साबिर पाक में जायरीनों को बेहतर सुविधाएं देने, स्वच्छता, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया।


पिरान कलियर हज हाउस में शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक़्फ़ बोर्ड मुख्य कार्यपालक अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने बैठक में भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, दुकानों के संचालन, दान-चढ़ावे की पारदर्शिता और ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था पर निर्देश दिए। कर्मचारियों को जायरीनों से सम्मानजनक व्यवहार करने, पहचान पत्र पहनने तथा अवैध वसूली व अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
नोचंदी जुमेरात पर रात्रि ठहराव हेतु दरी व टेंट की व्यवस्था करने को कहा गया।उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि दरगाह की गरिमा बनाए रखना सभी कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही ,अवैध वसूली या शिकायत मिलने पर त्वरित जांच कर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान वक्फ निरीक्षक मोहम्मद अली, हज अधिकारी मोहम्मद अहसान,नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, राव सारिक ,अफजाल अहमद, हारून, असलम कुरैशी सहित दरगाह के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies