
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की।देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ की ओर से रविवार, एक फरवरी को नगर में साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आमंत्रित किए गए 200 से अधिक बच्चे प्रतिभाग करेंगे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और खेल गतिविधियों से जोड़ना है।
सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक चेरब जैन तथा संघ अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि साइकिल रेस की शुरुआत नगर निगम परिसर से होगी। रेस नगर निगम से गणेशपुर पुल, गोल चौक, रोडवेज, रुड़की टॉकीज चौक, प्रेम मंदिर होते हुए पुनः नगर निगम पर संपन्न होगी।
सचिव आकाश जैन ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को साइकिल पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी, जबकि प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में खेल भावना का विकास होता है और वे स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हैं। इस अवसर पर वीर सावरकर कोच हरेंद्र आर्य,दिनेश धीमान आदि मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies