
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। भंगेड़ी, मिलाप नगर, ढंडेरा में भी संत रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। तीनों ही जगहों पर सुबह से मंदिरो में हवन-पूजन चलते रहे। भंगेड़ी में मंदिर प्रांगण में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में पहुंचे इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने संत रविदास की शिक्षाओं को पूरी मानव जाति को एक सूत्र में बांधने वाली बताया। कहा कि संत रविदास ने हमेशा अपनी वाणियों के जरिए दिखावे, छूआछूत और भेदभाव पर हमला किया। देश को आज संत रविदास की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। मंदिर समिति अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार ने भी संत रविदास की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर सत्य, एकता, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने की बात कही। इससे पहले मंदिर में पहुंचने पर समिति की ओर से इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर गफ्फार प्रधान, समाजसेवी मांगेराम ने भी संत रविदास की शिक्षाओं को पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणादायक बताया।
मिलाप नगर में मंदिर संत रविदास जयंती पर सुबह से ही धूम बनी रही। समस्त क्षेत्रवासियों ने परिवारों समेत मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। समारोह में ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने भी अपनी पूरी टीम के साथ भागीदारी की। सतीश नेगी ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज के युग में भी हमें सत्य, प्रेम, एकता और भाईचारे की सीख देती रहेंगी। जिससे सर्व समाज खासकर युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष रविन्द्र प्रधान, गिरवर, शशि कुमार, कुलवंत सिंह, राजेंद्र मौर्य, दीपक, अरविंद, जसविंदर सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे। उधर ढंडेरा में भी सुबह से ही संत रविदास जयंती को लेकर हवन-पूजन चलता रहा। ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी भी अपनी पूरी टीम के साथ मंदिर में पहुंचकर जयंती में शामिल हुए और समिति के साथ मिलकर सबको प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति प्रधान मुकेश भगत, सभासद पति सोनू पार्टी, सचिन सिलहान, जितेंद्र जगदीश, सुधीर, विजय सिंह पंवार, कुंवर सिंह डंगवाल, गोविंद चन्ना, शाहबुद्दीन, पूर्व प्रधान यशपाल, नदीम, सुनील भगत, देवेंद्र सिलहान, पप्पू ठेकेदार आदि मौजूद रहे। इससे पहले मंदिर में पहुंचने पर समिति द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies