News

2/2/2026 10:46:32 PM

ढंडेरा में बैंडबाजो के साथ निकली संत रविदास शोभायात्रा, झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। ढंडेरा में संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर परिवारों की भीड़ उमड़ी रही। दूसरे दिन मंदिर समिति की ओर से नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सतीश नेगी ने संत रविदास की शिक्षाओं को पूरी मानव जाति को एक सूत्र में बांधने वाली बताया। कहा कि संत रविदास ने हमेशा अपनी वाणियों के जरिए दिखावे, छूआछूत और भेदभाव पर हमला किया। देश को आज संत रविदास की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।   कहा कि आज के युग में भी संत रविदास की शिक्षाएं हमें सत्य, प्रेम, एकता और भाईचारे की सीख देती रहेंगी। खानपुर विधायक उमेश कुमार भी अपनी टीम के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। मंदिर समिति प्रधान मुकेश भगत ने समिति के साथ मिलकर विधायक उमेश कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी का माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभासद पति सोनू पार्टी, सचिन सिलहान, जितेंद्र ,जगदीश, सुधीर, तेज सिंह राणा, कर्म सिंह, गोविंद चन्ना, मोहित, पूर्व प्रधान यशपाल, नदीम, सुनील भगत, देवेंद्र सिलहान, पप्पू ठेकेदार, विक्रांत, अमन, आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies