News

2/2/2026 11:06:14 PM

आज 3 फरवरी दिन मंगलवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज कार्यस्थल पर कार्य में कमी आएगी, लेकिन दिन सुकून से काम करते हुए गुजरेगा। बाजार में आपके व्यापार करने का तरीका दूसरों को प्रेरित करेगा। अनुभवी लोगों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं, यह यात्रा आपके लिए सुखद साबित होगी। परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना होगा, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अपने क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।


वृष::शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र पढ़ाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने टीचर से डिस्कस करें। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वद्धि सक्रिय रहेंगे पर उसका असर आपके ऊपर नहीं पड़ेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा और आपकी आय में वृद्धि भी होगी। करियर निर्माण के क्षेत्र में उम्मीद की किरण जग रही है, जो भविष्य में लाभ और सुख प्रदान करेगी। नौकरी में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।


मिथुन::पितृ दोष के बनने से व्यापार में अधिक समय देंगे, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त नहीं होगी। यदि किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन रहा है, तो उसमें परेशानियां और खर्चों की अधिकता रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते है, बेहतर होगा कि आप अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है।


कर्क::जो शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, वह मार्गदर्शन के लिए बुजुर्गों और टीचर का सहारा लेंगें। जिससे उनकी बड़ी समस्या का हल उन्हें प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले जातकों के व्यापार में कलात्मकता और नए कार्य, आय के स्त्रोत में वृद्धि करेंगे। आज के दिन आपके शत्रु आपसे पराजित होंगे, फिर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पार्ट टाइम जॉब के प्रति आपकी रुचि बढेगी। दाम्पत्य जीवन में आ रही परेशानियों को आप दूर करने में सफल होंगे।


सिंह::आज स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शांत रहें और ध्यान करें ताकि सभी परिस्थितियों में खुद को संतुलित बनाए रख सकें। विवादों से दूरी बनाएं रखने में ही आपकी भलाई है। व्यापार करने वाले जातकों को अपने व्यापार में सुरक्षित और जिम्मेदार आर्थिक विकल्प खोजने की आवश्यकता है। आज के दिन सभी कार्य आपके मन अनुसार होंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।


कन्या::आज कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से भी अपने कार्य करवाने की कला में महारत हासिल करेंगे। लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जब भी बोलो, मधुर बोलो, कड़वा बोलने से चुप रहना ही आपके लिए बेहतर है। घर और व्यवसाय दोनों जगह बहुत सोच समझकर फैसले लेने की आवश्यकता है। व्यापार करने वाले जातक हर चुनौती के साथ मुश्किल भी आसानी से पार कर लेंगे।


तुला::साझेदारी में व्यापार करने वालो के लिए आज का दिन विवाद वाला साबित हो सकता है। आपको धैर्य बना कर रखना होगा। आपको अपनी कोई गोपनीय बात किसी के सामने उजागर नहीं करनी है, अन्यथा आपकी मेहनत व्यर्थ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपसे सभी वरिष्ठ जनों की अपेक्षाएं अधिक रहेंगी और संभवतया आप उनकी अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर सकेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।


वृश्चिक::आज जीवनसाथी को टाइम दे। जिससे घर में आनंद का माहौल बनेगा। कार्यक्षेत्र पर पुराने मतभेद को दूर करते हुए आप अपने कार्य को प्रगति की ओर ले जाएंगे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कामयाबी वाला रहेगा। आज आपके सामने अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। खेलों में किस्मत आजमा रहे जातकों को मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहना होगा, सफलता जरूर मिलेगी।


धनु::जो नौकरी कर रहे हैं, उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपके व्यक्तित्व की ओर आकर्षित होंगे। संतान पक्ष की तरफ से आपको हौसला मिलेगा। परिवार के साथ बैठ कर भोजन करें और उन सभी बातों को साझा करें जो आपके दिमाग में हैं। मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बिजनस में आत्मविश्वास से काम लेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज अत्यधिक लाभ होने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा।


मकर::यदि किसी लंबी अवधि की प्लानिंग में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। व्यापार को मजबूत करने के लिए की गई यात्रा आपके लिए सफल रहेगी।  कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिमीदारी मिल सकती है, जिसके चलते आप काफी ज्यादा प्रसन्न होंगे। लेकिन अपने अधिकारियों और प्रतिद्वद्धि से उलझने से बचना होगा। किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुखद और तरक्की का है।


कुंभ::आज फाइनेंस संबंधी मामले आपकी बढ़ती चिंता का कारण बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातक तार्किक रूप से सोचने में असमर्थ महसूस करेंगे। परिवार के कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को कल के लिए नहीं टालें, अन्यथा आपके लिए भविष्य में कोई जटिल समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यापार कर रहे जातकों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है।


मीन::सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ होता दिखाई दे रहा है। व्यापार करने वाले जातकों को लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में कार्यप्रणाली में सुधार होगा। यदि कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो उस पर उचित ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies