
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। बेडपुर चौक स्थित माइनिंग चेकपोस्ट के ठीक सामने बजरी खनन से भरा एक भारी ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गेहूं के खेत में पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेला सोहलपुर की ओर से आ रहा था। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रोले का संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से फिसलकर गेहूं के खेत में पलट गया। ट्रेला पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।स्थानीय लोगों का कहना है कि सोहलपुर रोड पर खनन से भरे ओवरलोड भारी वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। 
इन वाहनों की रफ्तार और लापरवाही के चलते क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने माइनिंग चेकपोस्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies