
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
खानपुर। थाना खानपुर क्षेत्र में श्री रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान डायल 112 पर झूठी सूचना देकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को अजय नामक युवक ने डायल 112 पर सूचना दी कि कुछ लोग हथियार लेकर शोभायात्रा को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और जांच की गई, जिसमें सूचना पूरी तरह असत्य पाई गई।

पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद अजय शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था और सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहा था। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी मरने-मारने पर उतारू हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसे धारा 170 बी.एन.एस.एस. के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का नाम अजय पुत्र रकम सिंह, निवासी ग्राम महेशरा, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष बताया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक तरूण कुमार,कांस्टेबल सुमित कुमार,कांस्टेबल बलवीर सिंह शामिल रहे।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या झूठी सूचना न फैलाएं, ऐसा करना कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies