News

2/3/2026 5:10:48 PM

भड़ाना ने किया मंडावली में ग्रामीणों का सम्मान..

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर विधानसभा के ग्राम मंडावली स्थित अपने कार्यलय पर पहुँचे हरियाणा पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें ग्राम मंडावली के लोग शामिल रहे।


 मंगलवार को दिल्ली हरिद्वार रोड स्थित ग्राम मंडावली मे पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना अपने कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया इस दौरान उन्होंने ग्राम मंडावली के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरिद्वार की जनता पर उनके पिछले जन्म का कोई कर्ज बकाया है जिसके चलते वह पिछले 3 सालों से जनता की सेवा में लगे हुए है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार यहाँ की जनता का प्यार उन्हें ज़रूर मिलेगा करतार सिंह भडाना ने यह भी ज़ाहिर किया कि वह मंगलौर की जनता के वोट के नही बल्कि प्यार के भूखे है और इसी के चलते वह लगातार लोगो की सेवा में लगे हुए है आज भी उन्होंने मंडावली के लोगो को सम्मानित किया और उन्हें भी इनका भरपूर साहयोग मिला। इस अवसर पर आदित्य, विनीत, विकास, विकास सोनीवाल, सागर, शुभम कश्यप, बिट्टू कश्यप, मीर आलम, निक्की राम, पंकज, नरेंद्र, सूरज, मुकेश कुमार, मनोज आदि ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies