दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन ठीक रहेगा।माता-पिता की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। व्यापार करने वाले लोगों के व्यापार में वृद्धि हो सकती है। आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।किसी से भी बुरा बर्ताव न करें, संयम में रहकर बात करें।
वृष::आज योजनाएं सफल होंगी और आज आपके धन में वृद्धि होगी। आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा और आपको कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।
मिथुन::आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी और रक्त संबन्धीं रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे और परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। जिससे परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने के लिए योजना बना सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप आगे रहेंगे और आप अपने खानपान और जीवनशाली में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।
कर्क::आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में आपको थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने धन का निवेश किसी संपत्ति को खरीदने में कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपका व्यापार ठीक चलेगा। आप अपने व्यापार में कोई नया कार्य खोल सकते है।
सिंह::आज घर का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको किसी कारण ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है। आज समस्याओं पर विजय मिलेगी। यदि कोई अपना रूठ गया है तो उसे मना लें। परिवार के अन्य सदस्यों से विरोध हो रहा है, तो कुछ मतभेद के उपरान्त स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत में अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, नसों में खिंचाव एवं थकान जैसी स्थितियाँ परेशानी का कारण बनेगी।
कन्या::आज करियर के क्षेत्र में एक नयी उम्मीद के साथ कार्यों में लगना होगा। जिसके परिणामस्वरूप आने वाली कठिनाइयों को आसानी से दूर कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग स्टॉक क्लियर करने के चक्कर में ग्राहकों को एक्सपायरी सामान या कम गुणवत्ता वाली चीजें न बेचें। युवा वर्ग की बात करें, तो बिगड़े रिश्ते बनाने के लिए समय उपयुक्त है।
तुला::आज आपको राजनीतिक लाभ मिल सकता है। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी।स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक चलते रहेंगे।
वृश्चिक::आज कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। आज आपको अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में रुचि बढे़ंगी। किसी खास शख्स के कारण आपको नुकसान हो सकता है। जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना आपके लिए बेहतर होगा। आज आपका धन आपके वाहन पर बहुत अधिक खर्च हो सकता है। आप अपना हाथ थोड़ा सा टाइट करके चले अन्यथा, व्यर्थ के कामों में आप धन खर्च कर सकते हैं।
धनु::आज का दिन ठीक रहेगा। आप अपनी वाणी मे नियंत्रण रखें। किसी से भी बुरा व्यवहार ना करें। आज आप धन के लेनदेन में बहुत अधिक सावधान रहे। किसी को भी धन उधार ना दे और ना ही किसी से धन उधार ले। परेशानी में फंस सकते हैं। आज पति-पत्नी के बीच में प्यार बढा रहेगा। परिवार में सद्भावना का माहौल रहेगा, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा।
मकर::आज का दिन आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। मित्रों के साथ चल रही अनबन दूर होगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और आप एक दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह लंबे समय बाद दूर हो सकती है। आप अपने व्यापार की योजनाओं पर पूरा ध्यान दें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कुंभ::आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। मित्रों का साथ और समर्थन आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आधुनिक कार्यों में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे और सफलता की सीढ़ी पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी और आपकी किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आप पुराने कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
मीन::आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों की बात करें तो छात्रों का मन पढ़ने पढ़ाने में लगा रहेगा। आप अपने जीवन में कामयाब होंगे। आज आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक खुश रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके व्यापार में थोड़ा सा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप अपनी वाणी मे नियंत्रण रखें, किसी से भी बुरा व्यवहार ना करें।
ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री
संपर्क सूत्र : 8077617228
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies