दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर। पूर्व राज्यमंत्री सैय्यद अली हैदर जैदी के मोहल्ला किला स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि उनकी ओर से जीटी रोड मंगलौर स्थित एक बैंकट हॉल में इमाम हुसैन की याद में 50वें गोल्डन जुबली सेमिनार का आयोजन 6 और 7 फरवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के धर्मगुरु शामिल होंगे, साथ ही कई आईएएस और पीसीएस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस मौके पर प्रोफेसर नाशिर नकवी ने बताया कि कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। 6 फरवरी को सेमिनार होगा, जबकि 7 फरवरी को मुशायरे का आयोजन किया जाएगा।प्रेस वार्ता के दौरान तनवीर चिश्ती, मौलाना गजनफर अब्बास, सैय्यद अली हैदर जैदी, नाशिर नकवी, कौसर जैदी कैरानवी, रईस हैदर, शबी हैदर और यावर सहित कई लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies