News

2/6/2026 10:41:05 PM

रुड़की सिविल लाइंस बाजार में अतिक्रमण से बिगड़ी व्यवस्था दुकानों के बाहर कब्जों और अवैध पार्किंग से यातायात बाधित

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। सिविल लाइंस बाजार में बढ़ते अतिक्रमण ने आमजन की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान फैलाकर रखने और सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया वाहनों के कारण बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अतिक्रमण के चलते सड़कें लगातार संकरी होती जा रही हैं, जिससे पैदल चलने वालों और वाहनों दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर बाजार में जाम जैसी स्थिति बनी रहती है और छोटे हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।

हालांकि प्रशासन और नगर निगम द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की बात कही जाती है, लेकिन स्थायी समाधान न होने से हालात जस के तस बने हुए हैं। लोगों ने मांग की है कि सिविल लाइंस बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ नियमित और सख्त अभियान चलाया जाए, ताकि बाजार की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies