News

2/7/2026 9:36:43 PM

चाय में नशीला पदार्थ देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


रुड़की।मेरठ निवासी एक युवती ने जौरासी गांव के एक युवक और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि वह कलियर में तीन फरवरी को आई थी।इस दौरान आरोपी उससे कलियर में मिला और बातचीत के दौरान उसे चाय पिलाई। आरोप है कि चाय पीने के बाद वह अपनी सुध-बुध खो बैठी, जिसके बाद आरोपी उसे सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने गांव ले गया।

पीड़िता के अनुसार बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोप है कि इस मामले में कलियर निवासी एक महिला भी शामिल थी।मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसआई सिविल लाइंस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। सभी आरोपों की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies