दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। पैसों के लेनदेन को लेकर दो किशोरों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामला इतना बढ़ गया कि मच्छी मोहल्ला रोड निवासी किशोर के परिजन करीब 20 से 25 लोगों के साथ इमली रोड स्थित दूसरे किशोर के घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव शुरू हो गया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और डर के कारण आसपास की दुकानें तुरंत बंद हो गईं। अचानक भड़की इस हिंसा से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies