News

2/11/2026 5:14:15 PM

साईं सेवा मण्डल के रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 117 लोगों ने किया रक्तदान

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। श्री साईं सेवा मण्डल ट्रस्ट (रजि.) रुड़की द्वारा चावमंडी स्थित गौशाला परिसर में 10वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 117 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रदीप बत्रा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, जो जरूरतमंदों को नया जीवन देता है। उन्होंने साईं सेवा मण्डल के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को भी प्रेरित करते हैं।

व्यापार मण्डल अध्यक्ष एवं मंडल के संरक्षक अरविन्द कश्यप ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साईं सेवा मण्डल द्वारा लगातार ऐसे शिविर आयोजित कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा रही है, जो अत्यंत सराहनीय है।

इस दौरान चैम्पियन सूरज रोड, पूर्व मेयर गौरव गोयल, साईं सेवा मण्डल अध्यक्ष पारस सोई, महासचिव खुशहाल मिगलानी, कोषाध्यक्ष नितिन चौहान, मुख्य सदस्य जीतेश ग्रोवर, अंकुर सखूजा, सचिन अरोड़ा, सुमित अरोड़ा, नीटू आहूजा, रोहित कुमार, अरुण कुमार, सौरभ सबरवाल, रवि सोनकर, अंशुल मित्तल, अंशुल सोनकर, रोहित कुकरेजा सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies