News

12-02-2026 15:39:49

लेबर कोड्स के विरोध में बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनो के आह्वान पर चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) के विरोध में गुरुवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल के तहत केनरा बैंक मकतूलपुरी शाखा के समक्ष विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस हड़ताल को ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOC) और बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) का भी समर्थन मिला।

प्रदर्शन में रुड़की क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बताया गया कि इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में देशभर से लगभग 25 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों ने सहभागिता की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केनरा बैंक एम्पलाइज यूनियन उत्तराखंड के सचिव और UFBU के संयोजक मन्नू माकिन ने सरकार से मांग की कि श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए या उनमें उचित संशोधन किया जाए, ताकि मजदूरों, कर्मचारियों और महिलाओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। वक्ताओं ने कहा कि इन कानूनों के लागू होने से श्रमिकों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं और उन्हें कई प्रकार के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

इस दौरान विजय गुप्ता, राकेश सैनी, शशांक भारद्वाज (महासचिव, पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर फेडरेशन), अर्जुन गुप्ता, कुलवंत सिंह, तनुश्री, प्रमोद, संजय, नवीन, प्रेमसिंह, प्रेरणा, शोभना दुआ, रोहित, धर्मपाल, प्रज्ज्वल, मीनाक्षी, विपिन मलिक, अनूप कुमार, कुलदीप सिंह, अमित सैनी, पवन, उदित, विपिन और अजय सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies