News

2/14/2026 9:14:09 PM

भगवानपुर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल..

दैनिक रुड़की(इकराम अली)::-

पिरान कलियर। भगवानपुर बाईपास मार्ग पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।


जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर युवक भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के समीप ईट भट्टे के पास पहुंचे,तभी ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और बाइक पर सवार शिवम (28 वर्ष) और सूरज (26 वर्ष) निवासी बनारस की मौत हो गई, जबकि अमन यादव (25 वर्ष) निवासी बनारस हाल निवासी भगवानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। और घायल अमन यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मृत्यु हुई है और घायल एक युवक का उपचार जारी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies