News

2/19/2026 5:09:28 PM

मंगलौर में युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली-किडनी की बीमारी से था परेशान

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र की आकाशदीप कॉलोनी में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां राजेश प्रजापति नामक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक राजेश प्रजापति लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान चल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी तनाव में बताया जा रहा है।मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले मेंआवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies