News

2/20/2026 10:55:13 PM

खतीब अहमद मलिक दोबारा बने उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)


पिरान कलियर। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राज्य सरकार ने खतीब अहमद मलिक को पुनः उत्तराखंड राज्य हज समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। उनकी दोबारा नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


हज हाउस पिरान कलियर में अध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। समर्थकों का कहना है कि खतीब अहमद मलिक के नेतृत्व में हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और मार्गदर्शन मिला है, जिससे समिति की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला।उत्तराखंड राज्य हज समिति प्रदेश के हज यात्रियों की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं का संचालन करती है। ऐसे में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अहम मानी जाती है। खतीब अहमद मलिक की दोबारा ताजपोशी को अनुभव और निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है।समर्थकों ने आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में हज यात्रियों को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा समिति की कार्यक्षमता में और सुधार होगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies