दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।फायर स्टेशन रुड़की को प्रातः 7:55 बजे सूचना प्राप्त हुई कि बीईजी एंड सेंटर क्षेत्र स्थित एक आवासीय भवन के किचन में गैस सिलेंडर में लिंकेज के कारण आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मोटर फायर इंजन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
फायर टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि आग नायक नंदन कुमार के आवासीय घर के किचन में सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग भड़क रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने हाई प्रेशर होजरील फैलाकर पंपिंग शुरू की और सिलेंडर में लगी आग को पूरी तरह से बुझा दिया। फायर कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सिलेंडर को फटने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
आग से गैस पाइप आदि सामान जल गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो सिलेंडर फटने की आशंका से बड़ा नुकसान हो सकता था।
मौके पर कोतवाली सिविल रुड़की के चेतक पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। अग्निशमन कार्य पूर्ण होने के बाद घटना की सूचना कंट्रोल रूम रुड़की को भी दे दी गई।घटनास्थल पर मौजूद सेना के उच्च अधिकारियों एवं जवानों ने फायर यूनिट रुड़की की त्वरित प्रतिक्रिया, उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम एवं जोखिमपूर्ण कार्रवाई की खुले मन से सराहना की।
घटनास्थल पर गई टीम में लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार,चालक (डीवीआर) विपिन तोमर,फायरमैन सुनील सिंह,फायरमैन शंकर कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies