News

2/21/2026 6:45:53 PM

बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संस्थापिका की 12वीं पुण्यतिथि पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। रूपचंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संस्थापिका स्व. खेमवती शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनपद स्तरीय नृत्य, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें हरिद्वार जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री (भाजपा उत्तराखंड) श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा और संस्कारों का समन्वय ही समाज को सशक्त बनाता है। उन्होंने संस्थान की प्रगति की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

महाविद्यालय के प्रिंसिपल शाहजेब आलम ने कहा कि आधुनिक दौर में सांस्कृतिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखना आवश्यक है और संस्थान इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

ट्रस्ट के सचिव चंद्रभूषण शर्मा ने संस्थापिका के जीवन को सेवा और समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि ट्रस्ट शिक्षा के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोषाध्यक्ष सौरव भूषण शर्मा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और कौशल प्रदान करना है। मैनेजिंग डायरेक्टर  गौरव भूषण शर्मा ने प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी।

प्रतियोगिता परिणाम

नृत्य प्रतियोगिता:

प्रथम – ₹4100 श्री गुरु राम राय रुड़की कॉलेज, द्वितीय ₹2100 मेथाडिस्ट इंटर कॉलेज,

तृतीय ₹1100 एल.डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, रंगोली में प्रथम ₹2100 एस.डी. डिग्री कॉलेज, द्वितीय ₹1100 राजकमल कॉलेज, तृतीय ₹500 क्वाड्रा इंस्टीट्यूट, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम ₹1100 राजकमल कॉलेज, द्वितीय ₹500 चमन लाल डिग्री कॉलेज, तृतीय ₹251आरोग्यम मेडिकल कॉलेज,

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया तथा संस्थापिका को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies