
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। विवेकानंद बस्ती स्थित माही पैलेस, न्यू आदर्श नगर में रविवार को समस्त हिन्दू समाज के तत्वावधान में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन’ श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः हवन-यज्ञ से हुआ, जिसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं संतों के आशीर्वचन हुए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी प्रबोधनन्द गिरि महाराज (पीठाधीश्वर श्री बालाजी धाम हरिद्वार, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू रक्षा सेना) ने समाज को धर्म, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संदेश दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “धर्म की रक्षा करने वाला स्वयं सुरक्षित रहता है। हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहकर आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति का ज्ञान देना होगा। संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है।” उन्होंने कुटुंब प्रबोधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता भी बताई।
ओजस्वी वक्ता संत शश्वतानंद सरस्वती ने कहा कि “समाज में एकता और समरसता ही सबसे बड़ी शक्ति है। ऐसे सम्मेलन जनजागरण का माध्यम बनते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।”
ओजस्वी वक्ता मुस्कान रघुवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज सशक्त नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाना होगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे समाजहित में संगठित होकर कार्य करें और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं।
सम्मेलन के संयोजक धीर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता और संगठन की भावना को मजबूत करना है तथा आगे भी ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन डॉक्टर नवीन सैनी एवं मनीष शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मुस्कान रघुवंशी, विपिन कर्णवाल, नीरज अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, पार्षद सचिन कश्यप, पार्षद वर्णिका चौधरी, सचिन नामदेव, आकाश गोयल, धर्मवीर शर्मा, अश्वनी कौशिक, एनके सैनी, जलज पराशर, सुभाष कश्यप, राजेश्वरी कश्यप, रामपाल कश्यप, महेंद्र धीमान, अनिल गुप्ता, सीमा वैश्य, पुरुषोत्तम चूटानी, त्रिभुवन सैनी, निखिल कौशिक आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies