दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी):::
रुड़की। नेहरू स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुबोध कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया प्रतियोगिता अंडर- 14, 17 व 19 बालक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई।
अंडर-19 बालक वर्ग में शहंशाह आलम, कार्तिक, मंथन, ऋतिक, हर्षित मित्तल, अफान, हर्षल, मोहम्मद नईम, तरुण का चयन हुआ। अंडर-17 बालक वर्ग में रवीश कुमार, मोहम्मद साद, निशांत, आर्यन कश्यप, प्रिंस, प्रियांशु सैनी, आर्यन यादव, राहुल, वंश सैनी, श्रैय धीमान, परीक्षित, आदित्य, ओंकार तिवारी व शिवा का चयन हुआ। अंडर-14 बालक वर्ग में सिराज, आशु प्रजापति, आर्यन शर्मा तरुण कुमार, अनुराग धीमान, दक्ष शर्मा, राहुल शुक्ला, देवराज, विवेक कुमार, साद, अमन, का चयन किया गया।
ब्लॉक खेल समन्वयक रुड़की मनजीत सिंह राणा ने बताया चयनित खिलाड़ी को 7 नवंबर को होने वाली जनपदीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता जो नेहरू स्टेडियम रूड़की में ही आयोजित होगी। जिसमे चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में कोच पंकज शर्मा, सुबोध कुमार, नैन, अमरपाल सिंह, आरएल बडोनी, प्रदीप कुकरेती, देवेंद्र कुमार पोलू , प्रीति रतूड़ी, सुरेश चंद आदि ने सहयोग प्रदान किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies