News

2/25/2026 11:26:45 AM

सिद्ध पीठ लाल माता वैष्णो देवी मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास के नेतृत्व में 103वें अवतरण दिवस पर 108 कन्या पूजन व विशाल भंडारे का आयोजन..


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। इक़बालपुर (देवभूमि बांदाखेड़ी)। सिद्ध पीठ लाल माता वैष्णो देवी मंदिर हरिद्वार द्वारा श्री माता लाल देवी जी के 103वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से 108 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद एवं भंडारा वितरित किया गया।

मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास ने बताया कि इस गांव से माता जी का विशेष स्नेह रहा है। यहां के भक्त माता जी के अनन्य अनुयायी रहे हैं और माता जी का यहां निरंतर आगमन होता रहा। तभी से प्रत्येक वर्ष अवतरण दिवस पर यहां भंडारे की परंपरा निभाई जा रही है।

कार्यक्रम में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और संत-महात्माओं के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। हरिद्वार से पधारे साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर मांगे राम, गंगाराम, बॉबी, सुंदरलाल, सुगम, तीर्थपाल, वीर सिंह सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामदास ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बताया। अंत में श्रद्धालुओं ने माता जी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies