दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मंगलौर कस्बे में राजवहा के पास स्थित एक आम के बाग में बड़ी संख्या में हरे-भरे पेड़ों के कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाग में करीब 10 आम के पेड़ों पर आरी चलाई जा चुकी है, जबकि अन्य पेड़ों को काटने की तैयारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे उद्यान विभाग के अधिकारियों ने भी स्वीकार किया कि पेड़ों में किसी प्रकार की बीमारी नहीं है और सभी पेड़ हरे-भरे हैं। इसके बावजूद पेड़ों के कटान को लेकर क्षेत्र में सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिना स्पष्ट अनुमति और कारण के इस प्रकार हरे पेड़ों का कटान पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय है। मामले में उद्यान अधिकारी प्रताप सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभागों से पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि अनावश्यक रूप से हरे-भरे पेड़ों की कटाई रोकी जा सके।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies