News

26-02-2026 19:29:19

रुड़की में श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा, फागुन महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। गुरुवार को रुड़की में श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन “रुड़की नरेश बाबा श्याम का त्रिदेव से फागुन महोत्सव” के अंतर्गत श्री लक्ष्मी नारायण खाटू श्याम मंदिर सभा, लाल कुर्ती रुड़की कैंट के तत्वावधान में किया जा रहा है।

आयोजकों द्वारा दोपहर 3:00 बजे दुर्गा चौक, नेहरू स्टेडियम से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा नेहरू स्टेडियम से आर्य कन्या मार्ग होते हुए बेटी गंज, वाटगंज, अनाज मंडी, चौक बाजार, मेन बाजार, नगर निगम पुल, सिविल लाइन एसडीएम चौक और मिलिट्री चौराहा से होकर लाल कुर्ती स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारों के साथ फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां और सजी-धजी पालकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस अवसर पर फोनिक्स विश्वविद्यालय के कुलपति चैरब जैन ने भी पहुंचकर बाबा श्री खाटू श्याम के दर्शन किए और शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमें अपने सनातन धर्म के संस्कारों और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर सभा के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा। फागुन महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies