News

01-03-2026 10:48:45

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय किशोरी पानीपत से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सतर्कता दिखाते हुए हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 14 वर्षीय नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 25 फरवरी 2026 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। तहरीर के आधार पर थाना गंगनहर में पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 28 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने परिजनों की सहायता से नाबालिग को पानीपत (हरियाणा) से सकुशल बरामद कर लिया।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसे शुभम उर्फ छोटा पुत्र पप्पू निवासी बस्तम, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) द्वारा बहला-फुसलाकर पानीपत ले जाया गया था। अपहृता के बयान के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस ने आरोपी शुभम उर्फ छोटा को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी,उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी,अपर उप निरीक्षक आशीष कुमार,हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह तोमर,महिला कांस्टेबल मीनू शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies